शिवपुरी - शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा में गुरुबार को स्थानीय विधायक कैलाश कुशबाह ने विधानसभा के छर्च गांव में जनता दरबार का आयोजन किया। जिसमे सैकडो की संख्या में जनता अपनी फरियाद लेकर विधायक के जनता दरबार में आई,जहां आम लोगों की समस्याओ को सुना गया। जिसमे 105 आवेदन आए जिनमे से 56 आवेदन का मौके पर ही निराकरण कर दिया बाकी आवेदनाे को मार्क कर संबंधित विभाग के अधिकारी को देकर जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए, जनता दरबार में लोग पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद, ब्रद्धा पेंशन,राशन पर्ची और विकास संबंधी कार्य आदि की समस्या को लेकर आए। वहीं छर्च गांव और आसपास गांव से भी किसान खाद्य व बीज आदि की समस्या को लेकर भी पहुंचे।
इस बार जनता दरबार में मुख्य मुद्दा घमेला से छर्च रोड का रहा विधायक कैलाश कुशवाह ने कहा कि अगर ये रोड जल्द ही नही बनी तो में आपको साथ लेकर श्योपुर शिवपुरी रोड पर चक्का जाम कर दूंगा।
विधायक का जनता दरबार लगाने का मुख्य उद्देश जनता से खुद रूबरू होकर उनकी सेवा करने का है।
जल्द ही छर्च रोड नहीं बनी तो करूंगा शिवपुरी श्योपुर हाइवे पर चक्का जाम - विधायक कैलाश कुशवाह
Reviewed by Bhaiya quazi
on
19:45
Rating:
No comments: