पोहरी : - यदि सशक्त लोकतंत्र चाहिए तो प्रत्येक मतदाता को शिक्षित होना नितांत आवश्यक है, अन्यथा अशिक्षित मतदाता लोकतंत्र के महत्व को समझने में काफी देरी कर सकता है। भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र सिंह चौधरी द्वारा प्रदत्त स्वीप कलेण्डर की गतिविधियों के अनुरूप थीम पर विधानसभा 24-पोहरी के अनुभाग/खण्ड स्तरीय स्वीप नोडल अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) शिवदयाल धाकड़ के निर्देशानुसार तथा स्वीप सदस्य सीईओ गगन वाजपेयी व तहसीलदार अजय परसेंडिया के सहयोग से विद्यालयों, महाविद्यालय तथा ब्लॉक स्तर पर निर्वाचन मतदाता जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियों के आयोजन संपन्न हुए।
शासकीय सीएम राईज मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोहरी प्राचार्य अचल सिंह कुशवाह द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़चढ़कर भाग लिया। तथा अन्य कई क्षेत्रीय स्कूलों पर संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसी क्रम में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोहरी में शिक्षक सम्मान व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। जिसमें स्कूली छात्र- छात्राओं द्वारा निबंध प्रतियोगिता में सहभागिता की गई। तथा इन्होंने अपने-अपने विचारों को निबंधात्मक स्वरूप में पिरोया।
शिक्षक सम्मान के तौर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षक रसूल अहमद शाविर, आदर्श विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक नवल किशोर पुराणिक नवीन एवं ओमप्रकाश गुप्ता को माल्यार्पण कर सादर सम्मानित किया गया। शिक्षित मतदाता तथा सशक्त लोकतंत्र थीम पर अपने विचार व्यक्त करते हुए नवीन पुराणिक ने कहा कि जिस देश में शिक्षित मतदाता होगा, निश्चित रुप से वह देश विकासशील देशों की कतार में सबसे आगे की पंक्ति में खड़ा होगा। अर्थात सशक्त लोकतंत्र शिक्षित मतदाताओं की पहचान को स्पष्ट करता है। शिक्षक शाविर खाँन द्वारा भी प्रस्तुत थीम पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा गया कि- नागरिक एवं सभी मतदाताओं को हर परिस्थिति में लोकतंत्र की मर्यादा का मान रखना चाहिए।
कार्यक्रम का कुशल संचालन केशव सिंह तोमर उत्कृष्ट विद्यालय पोहरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विकास खण्ड स्तरीय कमेटी के स्वीप सदस्य बीईओ मोतीलाल खँगार, पोहरी निर्वाचन शाखा से स्वीपशाखा प्रभारी श्याम बिहारी सरल, प्राचार्य राजेश श्रीवास्तव, केशव सिंह तोमर, गोविंद सोनी, विमला एक्का, हेमंत टुण्डेल, विजय गोस्वामी, लाखन धाकड़, प्रदीप शर्मा, रोहिणी शर्मा, मोनिका सूर्येश, जसराम धाकड़, विवेक गोस्वमी एवं गिर्राज श्रीवास आदि के साथ-साथ विद्यालय के सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Reviewed by Bhaiya quazi
on
14:19
Rating:


No comments: