मतदाताओं को जागरूक करने सीएम राईज स्कूल पोहरी में बनाई गई मानव शृंखला

 



        पोहरी/   विधानसभा निर्वाचन 2023 मतदाताओं को जागरूक करने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्रसिंह चौधरी के दिशानिर्देशानुसार एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शिवदयाल धाकड़, स्वीप गतिविधि नोडल अधिकारी सीईओ गगन वाजपेयी एवं तहसीलदार अजय कुमार परसेंडिया के निर्देशन में स्वीप गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

        

        सीएम राईज मॉडल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोहरी के जागरूक, सफल एवं क्रियाशील युवा  प्राचार्य अचल सिंह कुशवाह द्वारा अपने विद्यालय में युवा छात्र-छात्रा एवं नवीन मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने व 11 सितंबर तक मतदाता सूची में अपने नाम जुड़वाए जाने हेतु विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता मानव शृंखला 'मतदाता' एवं 'मतदान' का निर्माण कर अत्यंत मनोहारी एवं प्रेरणाप्रद अभिव्यक्ति प्रदर्शित कराई गई।

        

        इसी क्रम में निर्वाचन शाखा स्वीप सहयोगी श्याम बिहारी सरल ने बताया कि नए मतदाताओं के नाम जोड़ने एवं प्रथक किए जाने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक थी, किन्तु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नागरिकों की सुविधा हेतु इस तिथि को बढ़ाकर अब 11 सितंबर तक किया गया है। अर्थात नाम बढ़ाए जाने से छूटे हुए एवं नवीन मतदाता अब मतदाता सूची में अपना नाम 11 सितंबर तक जुड़वा सकते हैं। तथा निरसन व संशोधन का कार्य भी इसी तिथि तक करवाया जा सकता है।

           

        मतदाता जागरूकता के लिए सीएम राईज विद्यालय पर मानव शृंखला निर्माण में श्रीमती नीरजा शर्मा शिक्षिका, राजेन्द्र वर्मा तथा विशाल शर्मा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्राचार्य अचल सिंह कुशवाह, एमके शर्मा, महेश कुमार स्वर्णकार, अमरदीप श्रीवास्तव, दुर्गेश राठौर, चंद्रेश शर्मा, याशिर खान, हरकिशोर वर्मा, नवल सिंह, कुमारी कृष्णा वर्मा, श्रीमती रीता भदौरिया, श्रीमती कल्पना धाकड़, श्रीमती स्वाति मिश्रा, श्रीमती दीप्ति श्रीवास्तव, बलराम झा, शंभुदयाल दोहरे, एवं गुल्शन पॅवार आदि उपस्थित रहे।

मतदाताओं को जागरूक करने सीएम राईज स्कूल पोहरी में बनाई गई मानव शृंखला मतदाताओं को जागरूक करने सीएम राईज स्कूल पोहरी में बनाई गई मानव शृंखला Reviewed by Bhaiya quazi on 07:46 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.