पटवारी संघ तहसील पोहरी द्वारा अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल जारी




        पोहरी/ मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय निकाय के आह्वान पर अपनी पाँच सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारी संघ तहसील पोहरी दिनाक 28 अगस्त से लगातार अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर एसडीएम कार्यालय एवं तहसील कार्यालय के समक्ष प्राँगण में बैठा हुआ है। 

        


        पटवारी संघ के अध्यक्ष रामदीन भागोरिया द्वारा बताया गया कि सर्वप्रथम हमारे द्वारा दिनांक 22 अगस्त को पाँच सूत्रीय मांगों को लेकर पोहरी तहसीलदार अजय कुमार परसेंडिया को उनके कार्यालय के समक्ष ज्ञापन दिया गया। तथा 23 से 25 अगस्त तक पटवारियों द्वारा सामूहिक अवकाश लिया गया। तथा 28 अगस्त से हम सभी पटवारीगण अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। हम शासन से मांग करते हैं कि हमारी निम्नानुसार मांगें पूरी की जाएँ। अन्यथा मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय निकाय के आह्वान व निर्देश के पालन में सभी पटवारियान अनवरत रूप से डटे रहेंगे। हमारी पांच सूत्री मांगे इस प्रकार हैं-

        

        (1) 2800 का ग्रेड-पे दिया जाए, (2) वेतन विसंगति दूर की जाए, (3) ग्रहभाड़ा 3000, स्टेशनरी भत्ता 2000 तथा यात्राभत्ता दिया जाए, (4) पदोन्नति दी जाए तथा (5) विभागीय परीक्षा के स्थान पर सीनियरटी के आधार पर अन्य राज्यों की तरह सीधा प्रमोशन किया जाए। पटवारियों की इस हड़ताल के कारण सीमांकन कार्य, इंद्राज दुरस्ती एवं किसानों के अनेकों कार्य प्रभावित हो रहे हैं। 

        

        पटवारी संघ तहसील पोहरी के इस हड़ताल मंच पर प्रमुख रूप से पटवारी संघ के अध्यक्ष रामदीन भागौरिया, पटवारी देवेन्द्र जैन, अशोक वर्मा, पवन शर्मा, अनिल सोनी, मुकेश बघेल, बलबीर धाकड़, दाताराम वर्मा, गजेंद्र धाकड़, अनुराग शर्मा, दिनेश शर्मा, बंटी गोलिया, संदीप सिंह, अंबेत जाटव, प्रमोद सगर, रंजीत जाटव एवं अन्य पटवारियान डटे हुए हैं।

पटवारी संघ तहसील पोहरी द्वारा अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल जारी  पटवारी संघ तहसील पोहरी द्वारा अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल जारी Reviewed by Bhaiya quazi on 12:18 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.