बैराड़ क्षेत्र के अमरपुर में अज्ञात कारणों के चलते टपरिया में लगी आग,अनाज जलकर हुआ खाक




बैराड़- खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र के ग्राम अमरपुर की है। जहां शनिवार 12 बजे अज्ञात कारणों के चलते एक टपरिया में आग लग गई। जिसके चलते टपरिया में रखी गेहूं चना और खाने पीने के सामान सहित नगद सामान जलकर राख हो गया। आगजनी में लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हो गया है।

इस मामले की सूचना पीडित ने पुलिस थाना बैराड में की। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार रामेश्वर पुत्र गजनलाल शाक्य उम्र 30 साल निवासी अमरपुर के घर की टपरिया में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिसके चलते उसकी टपरिया में रखी गेंहू,चना की फसल जलकर राख हो गई। इस मामले में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बैराड़ क्षेत्र के अमरपुर में अज्ञात कारणों के चलते टपरिया में लगी आग,अनाज जलकर हुआ खाक  बैराड़ क्षेत्र के अमरपुर में अज्ञात कारणों के चलते टपरिया में लगी आग,अनाज जलकर हुआ खाक Reviewed by Bhaiya quazi on 18:15 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.