बैराड़ : - बैराड़ थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 थाने के पीछे गायत्री काॅलोनी में एक 40 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को नीचे उतारकर पीएम के लिए भिजवाया प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका सुनीता नामदेव पत्नि राकेश नामदेव उम्र 40 निवासी वार्ड क्रमांक 7 गायत्री काॅलोनी अपने घर पर अकेली थी। तभी अज्ञात कारणों के चलते महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
अज्ञात कारणों के चलते महिला ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त की
Reviewed by Bhaiya quazi
on
17:38
Rating:
Reviewed by Bhaiya quazi
on
17:38
Rating:

No comments: