नरबर से युवा जन चौपाल का हुआ शुभारंभ राज्यमंत्री सुपुत्र जीतू राठखेडा ने युवाओं से किया संवाद युवाओं को लेकर सरकार की योजनाओं से कराया अवगत
पोहरी- पोहरी विंधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित नरवर के थरखेड़ा में राज्यमंत्री सुपुत्र जीतू राठखेडा ने युवा जन चौपाल की शुरुआत की है।
बता दे कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का ब्रह्द रूप से आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में।नव मतदाओं को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने के उद्देश्य से यह जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है।
जहा जन चौपाल के माध्यम से राज्यमंत्री सुपुत्र जीतू राठखेड़ा ने अपने समबोधन मे कहा कि युवा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है हमेशा से युवावर्ग का भारतीय जनता पार्टी की ओर झुकाव रहता है ऐसे में सरकार द्वारा युवाओं के लिए आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाओं का शुभारम्भ किया है। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार प्रतिबध्द है ऐसे में युवाओं के साथ आगामी विधनसाभा चुनाव में पार्टी कूच करेगी।
Reviewed by Bhaiya quazi
on
17:52
Rating:

No comments: