सीएम राइज विद्यालय पोहरी के शिक्षकों को मिला शतप्रतिशत परीक्षा परिणाम देने पर प्रशस्ति-पत्र

 



        पोहरी : -  स्वतंत्रता दिवस का भव्य समारोह शासकीय  लक्ष्मी सरस्वती गोपाल कृष्ण महाविद्यालय के प्राँगण में एसडीएम शिवदयाल धाकड़, जनपद सीईओ गगन वाजपेयी तथा तहसीलदार अजय कुमार परसेंडिया के निर्देशन में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि श्रीमती रामकली आदिवासी जनपद अध्यक्ष पोहरी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

        


        मंच पर अनेक स्कूलों के चयनित प्रतिभागी छात्र-छात्राओं द्वारा साँस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियाँ दी गईं। शासकीय मॉडल सीएम राईज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अतिथि टीम के तौर पर रहा। जिसके द्वारा प्रशंसनीय राष्ट्रीयगीत रिकार्डिंग अभिनय प्रस्तुत किए जाने पर ट्रॉफी तथा समस्त प्रतिभागियों को उत्कृष्टत प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

        


        कार्यक्रम के पश्चात विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी प्रदान की गई। तथा अपने-अपने विभागीय क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। इसी क्रम में शासकीय मॉडल सीएम राईज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य अचलसिंह कुशवाह को विद्यालय के कुशल नेतृत्व व सफल संचालन के लिए, तथा हायर सेकेण्डरी में शतप्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले योग्य विषय शिक्षक सत्य नारायण वर्मा, शिक्षिका श्रीमती कल्पना धाकड़ एवं श्रीमती नीरजा शर्मा को मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। तथा भविष्य में वर्तमान से भी अधिक उत्कृष्ट कार्य करने की उम्मीद की गई। 

        


        कार्यक्रम का कुशल संचालन साँस्कृतिक प्रभारी धाकड़ श्याम बिहारी सरल एवं वीएसी भरतसिंह धाकड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थीगण, कर्मचारी- अधिकारी, प्रबुद्धवर्ग, वरिष्ठ नागरिकजन, आधा सैकड़ा से अधिक ऑटो चालक तथा दर्शकगण उपस्थित रहे। 

        .

सीएम राइज विद्यालय पोहरी के शिक्षकों को मिला शतप्रतिशत परीक्षा परिणाम देने पर प्रशस्ति-पत्र सीएम राइज विद्यालय पोहरी के शिक्षकों को मिला शतप्रतिशत परीक्षा परिणाम देने पर प्रशस्ति-पत्र Reviewed by Bhaiya quazi on 06:29 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.