पोहरी : - देश के 77 वे स्वतंत्रता दिवस के आगमन से पहले सी.एम. राइज शासकीय मॉडल उमावि पोहरी से निकाली गई तिरंगा यात्रा में छात्रों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भाग लिया सभी छात्रों ने अपने हाथों में तिरंगे को बड़े ही गर्व के साथ फहराते हुए देश भक्ति के नारे लगाए जिससे समूचा वातावरण गूंज उठा यह तिरंगा यात्रा ममलेश्वर महादेव मंदिर होते हुए बंजारा कॉलोनी,मचाखुर्द गांव से वापस सी.एम.राइज स्कूल पहुंची तिरंगा यात्रा का जगह-जगह ग्रामीण जनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
सी.एम. राइज पोहरी के प्राचार्य अचल सिंह कुशवाह ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 13 से 15 अगस्त 2023 तक जारी हर घर तिरंगा अभियान में आज 14 अगस्त को देश के गौरव के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहराते हुए सी.एम. राइज पोहरी के 700 छात्रों व समस्त स्टाफ ने विशाल रैली वंदे मातरम् का जयघोष करते हुए निकाली और तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी harghartiranga.com पर भी अपलोड की
इस अवसर पर महेश कुमार स्वर्णकार प्रधानाध्यापक, अमरदीप श्रीवास्तव, विशाल शर्मा,यासिर अहमद शेख,दुर्गेश राठौर, राजेंद्र वर्मा, सत्यनारायण वर्मा,नवल जाटव, शंभू दयाल दोहरे, चंद्रेश शर्मा,गुलशन कुमार, पातीराम आदिवासी, दीपक शर्मा, लाखन कुशवाह, नीरज कुशवाह, वीरेंद्र कुशवाह, अभिषेक,नवीन सेन, प्रेम सिंह यादव,मिथुन एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा
Reviewed by Bhaiya quazi
on
15:07
Rating:


No comments: