पोहरी : - मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार स्कूल चलें हम अभियान के अंतर्गत सीएम राईज मॉडल स्कूल पोहरी में माननीय पीडब्लूडी राज्यमंत्री मध्यप्रदेश भोपाल सुरेश धाकड़ राँठखेड़ा के मुख्यातिथ्य में माननीय यशस्वी मुख्यमंत्री लाड़ली बेटियों के मामा शिवराज सिंह चौहान के लाइव संदेश का प्रशारण किया गया। मुख्यअतिथि एवं आगंतुक अतिथिगणों का फूल मालाओं से स्वागत किया। तथा गीत एवं वंदना की प्रस्तुति सरल पोहरी के निर्देशन में विद्यालयीन छात्राओं द्वारा दी गई।
प्रदेश में शिक्षा के विकास की धारा को जोड़ते हुए माननीय मुख्यमंत्री के लोकार्पण प्रशारण के पश्चात माननीय राँठखेड़ा द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों का वास्तविक विकास एवं भविष्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में निहित है, जिसके लिए हमारी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। सीएम राइज मॉडल स्कूल प्रदेश में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए एक जोरदार पहल है।
इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्र के प्रबुद्ध गणमान्य नागरिकगण, साहित्यकार, उद्योगपति, कृषक, जनप्रतिनिधि, व्यवसायी, कलाकार, चित्रकार एवं अन्य विधाओं में विशेष योग्यता रखने वाले महानुभाव तथा विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया। वालेन्टियर के रूप में उपस्थित होकर कई कर्मचारी एवं लोगों द्वारा अपना उद्बोधन दिया तथा अपनी ओर से विद्यालय को उपयोगी वस्तुएँ भेंट की गईं। जिसमें मुख्य रूप से कवि, लेखक, कलाकार एवं साहित्यकार श्याम बिहारी धाकड़ सरल द्वारा मंत्री महोदय के कर कमलों के माध्यम से अपनी स्वरचित ख्याति प्राप्त पुस्तक "सरल बाल पहेलियाँ" विद्यालय के प्राचार्य अचलसिंह कुशवाह को भेंट की गईं। यह पुस्तक बच्चों के शिक्षण कार्य में अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।
कार्यक्रम के पश्चात बच्चों को विशेष भोजन कराया तथा राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राँठखेड़ा द्वारा विद्यालय प्राँगण में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से माननीय मंत्री राँठखेड़ा के साथ जिला शिक्षाधिकारी समरसिंह राठौर, जनपद अध्यक्ष रामकली आदिवासी, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रश्मि वर्मा, मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी, मुन्नालाल रावत, रामपाल यादव, बीईओ मोतीलाल खंगार, बीआरसी शिवचरण लाल जाटव, महाविद्यालय जनभागीदार समिति अध्यक्ष नरोत्तम धाकड़, प्राचार्य अचलसिंह कुशवाह, एमके शर्मा, अमरजीत श्रीवास्तव, राजेन्द्र वर्मा, विशाल शर्मा, याशिर, दुर्गेश, श्रीमती कल्पना धाकड़, नीरजा शर्मा, रीता भदौरिया, स्वाति, कृष्णा वर्मा, राघवेन्द्रसिंह, एवं शंभुदयाल दोहरे, तथा विद्यार्थीगण आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सर्वप्रथम श्याम बिहारी सरल पोहरी एवं भरत धाकड़ द्वारा किया गया। तथा अंत में प्राचार्य अचलसिंह कुशवाह द्वारा उपस्थित समुदाय का आभार व्यक्त किया गया।
Reviewed by Bhaiya quazi
on
17:22
Rating:


No comments: