पोहरी : - श्री सतगुरु सेवा ट्रस्ट नेत्र चिकित्सालय आनंदपुर (विदिशा) के सहयोग से उप स्वास्थ्य केंद्र जाखनौद पोहरी पर 20 जुलाई 2023 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक डॉ राजीव शर्मा की टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.महेन्द्रसिंह जाटव के कुशल निर्देशन में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न हुआ।
आयोजित शिविर में मोतियाबिंद की जांच, चश्मे की जांच, काला मोतिया, मोतियाबिंद, पुतली के रोग, आंखों में लाली, जलन, कम दिखाई देना, आंखों से पानी आना, आंखों की एलर्जी आदि की मशीनों द्वारा जांच की गई। तथा नेत्र रोगों से प्रभावित लोगों के आधार कार्ड के आधार पर रजिस्ट्रेशन किया, तथा ऑपरेशन हेतु चयन किया गया।
स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी जाटव द्वारा बताया गया कि शिविर में उपस्थित नेत्र रोगियों का रजिस्ट्रेशन रिंकू पाण्डोलिया तथा हरज्ञान मौर्य द्वारा किया गया। तथा मशीन द्वारा आँखों की जाँच डॉ. मोहनसिंह, ऑपरेशन हेतु चयन धर्मेन्द्र मूवेल एवं दवा का वितरण मिलन बघेल द्वारा किया गया।
श्री सतगुरु सेवा ट्रस्ट नेत्र चिकित्सालय में नेत्र संबंधी रोगों की अत्याधुनिक उपकरणों द्वारा जांच व ऑपरेशन निशुल्क किया जाता है तथा शिविर में चयनित मरीजों को चिकित्सालय तक लाने तथा लेजाने की व्यवस्था संस्था द्वारा नि:शुल्क की जाती है।
उपरोक्त शिविर में 74 मरीजों का परीक्षण किया गया। जिनमें से ऑपरेशन हेतु 11 मरीजों का चयन किया। इस शिविर में प्रमुख रूप से स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी महेन्द्रसिंह जाटव, नरेन्द्रसिंह यादव, सुरेन्द्र कुशवाह, एवं रमेशसिंह यादव आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।
Reviewed by Bhaiya quazi
on
16:04
Rating:


No comments: