भोपाल: अपार्टमेंट के फ्लैट में Sex Racket का भंडाफोड़, एक नाबालिग लड़की सहित 3 लोग गिरफ्तार।


भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर देह व्यापार का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शाहपुरा के एक निजी मॉल के सामने स्थित अपार्टमेंट के फ्लैट में महिनों से सेक्स रैकेट चल रहा था। गुरुवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अचानक अपार्टमेंट के फ्लैट में दबिश देकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। मिली जानकारी के अनुसार सेक्स रैकेट में कई माहिलाएं समेत मुंबई की लड़कियां शामिल थी। पुलिस ने 4 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर महिलाओं से पूछताछ कर रही है।

सेक्स रैकेट में तीन लोग गिरफ्तार-
शाहपुरा थाना क्षेत्र के अपार्टमेंट में संचालित हो रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस सेक्स रैकेट में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट के आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि सेक्स रैकेट को एक 42 वर्षीय महिला द्वारा संचालित किया जा रहा था। पुलिस द्वारा फ्लैट में दी गई दबिश के दौरान एक 17 वर्षीय किशोरी और एक 19 वर्षीय युवती को हिरासत में लिया गया है। दबिश के दौरान बब्लू नामक युवक को भी मौके पर रंगे हाथ पकड़ा गया है।

अनैतिक देह व्यापार का मामला दर्ज-
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्स रैकेट में पकड़े गए आरोपी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस सेक्स रैकेट में लिप्त 42 वर्षीय महिला और राहुल नामक आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोषी पाए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 3, 4, 5 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर, मामले की जांच जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई से आती थी लड़कियां-
बताया ये भी जा रहा है कि शाहपुरा थाना क्षेत्र में देह व्यापार कुछ महीने से संचालित किया जा रहा था। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने पहले भी शाहपुर थान पुलिस को दी थी। गुरूवार को पुलिस दबिस में 3 लड़कियां और एक लड़के को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक सेक्स रैकेट गिरोह के सरगना का नाम राहुल बताया जा रहा है। जो कम उम्र की लड़कियों को फांसकर देह व्यापार में लाने का काम करता है। वहीं मौके से एक लड़की फरार हो गई है। जानकारी के मुताबिक देह व्यापार के लिए मुंबई से भी लड़कियां आती थी।
भोपाल: अपार्टमेंट के फ्लैट में Sex Racket का भंडाफोड़, एक नाबालिग लड़की सहित 3 लोग गिरफ्तार। भोपाल: अपार्टमेंट के फ्लैट में Sex Racket का भंडाफोड़, एक नाबालिग लड़की सहित 3 लोग गिरफ्तार। Reviewed by Bhaiya quazi on 14:26 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.