शिवपुरी से माउंट आबू के लिए जत्था रवाना।


शिवपुरी। ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र शिवपुरी से जत्था शिव परमात्मा से मिलन के लिए माउंट आबू रवाना हुआ। जत्थे में शिवपुरी जिले से भारी संख्या में भाई-बहन परमात्मा शिव के दिव्य दर्शनों हेतु शामिल हुए। इस अवसर राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी बहन रानी ने कहा कि ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मानव जीवन को श्रेष्ठ एवं पवित्र बनाने के पथ पर अग्रसर है। वर्तमान समय में हमारे समाज में फैली हिंसा एवं तनाव से मुक्ति का एकमात्र समाधान राजयोग की शिक्षा है। राजयोग द्वारा ही स्वंय परिवर्तन से विश्व परिवर्तन कर सकते हैं। ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय समस्त मानव जाति को प्रभु मिलन का हार्दिक निमंत्रण देता है। इस अवसर पर शक्ति स्वरूप श्यामाबाई गुप्ता, कमला तोमर,प्रेम गुप्ता, लीला बंसल , पुष्पा चौरसिया ,रामदुलारी वंशकार ,मुन्नी कर्ण ,अंगूरी अग्रवाल, अंगूरी बाई, शरद अग्रवाल ,सावित्री अग्रवाल, मंजू, गायत्री, आदि उपस्थित थे
शिवपुरी से माउंट आबू के लिए जत्था रवाना। शिवपुरी से माउंट आबू के लिए जत्था रवाना। Reviewed by Bhaiya quazi on 12:45 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.