पोहरी व बैराड़ में मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित, मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महाजनसंपर्क अभियान की दी जानकारी
शिवपुरी : - हम कार्यकर्ता आधारित दल हैं और कार्यकर्ताओं के कारण ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। हम सब कार्यकर्ताओं का कार्य व्यवहार ही हमारे संगठन एवं जनप्रतिनिधियों के कार्य-व्यवहार को प्रदर्शित करता है। आज हमारे प्रयासों की बदौलत ही हमारी अंत्योदय की अवधारणा पूर्ण होती दिख रही है। आज भाजपा सरकार की सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाएं हैं जिनसे हर व्यक्ति कहीं न कहीं लाभान्वित है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी आज सरकार की योजनाओं से लाभान्वित है। यही उपलब्धि ही हमारी अंत्योदय की अवधारणा को साकार कर रही है। ये हमारे संगठन के सिद्धांतों और कार्यकुशलता का ही परिणाम है कि वैश्विक स्तर पर हमारे प्रधानमंत्री का अभिवादन चरण वंदन से हो रहा है। यह बात प्रदेश प्रभारी केशवसिंह भदौरिया ने पोहरी व बैराड की मंडल बैठकों में 30 मई को मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कही।
उन्होंने कहा कि हमारी यह उपलब्धि आज हमारे पुनः विश्वगुरु बनने का मार्ग प्रशस्त कर रही है। हम कार्यकर्ताओं का ये सौभाग्य है कि हमे अपने कार्यों की चिंता नही करनी पड़ती संगठन स्तर से हमारे समस्त कार्यक्रम पूर्व निर्धारित रहते हैं। आज हम सब चुनावी युद्ध के मुहाने पर खड़े हैं और अब हमे अपने मिशन की ओर चलना नहीं बल्कि दौड़ना है और हमारी यह दौड़ उद्देश्य की पूर्णता तक जारी रखनी है। उन्होंने कहा कि 30 मई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी जी की सरकार को 9 वर्ष होने जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा संगठन द्धारा 30 मई से 30 जून तक विभिन्न कार्यक्रम जिला, मंडल, शक्ति व बूथ पर आयोजित किए जाएंगे।
विशेष जनसंर्प अभियान के प्रभारी व जिला महामंत्री सोनू बिरथरे ने 30 मई से 30 जून तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत पूरे जिले में व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क, वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क एवं बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिनके माध्यम से प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।
राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा ने कहा कि हमारी सरकार महिला, किसान, युवा, एवं आम जन हितेषी सरकार है जो सब के विकास के लिए सोचती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आव्हान किया के मिशन 2023 विधानसभा चुनाव जिस मोड़ पर खड़ा है हम सब कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए अपने बूथ को मजबूती देते हुए भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने के लिए जनता के बीच पहुंचकर उनसे संवाद स्थापित करें और केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचा कर अपनी ताकत को मजबूती देते हुए भाजपा को मजबूत करें। बैठक को महामंत्री पृथ्वीराज जादौन, भरत धाकड़, पोहरी मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमनी, बैराड़ मंडल अध्यक्ष विक्की मंगल ने भी संबोधित कर कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
Reviewed by Bhaiya quazi
on
17:24
Rating:

No comments: