*अफीम मामले में फरार मुख्य आरोपी को उनि अरविंद चौहान ने जयपुर से दबोचा* पुलिस ने आरोपी को न्यायालय किया पेश



पोहरी- खबर पोहरी अनुभाग के छर्च थानां क्षेत्रान्तर्गत की है जहा बीते 1 माह पूर्ब एसडीओपी मनीष यादव ने मुखबिर की सूचना पर से कछार में अफीम की खेतीं पकड़ी जहा पुलिस ने खेतीं करते हुए 2 लोगों को तत्काल दबोच लिया लेकिन मुख्य आरोपी फरार चल रहा था जहा विवेचना अधिकारी उनि अरविंद चोहान ने सायबर की मदद से बमुश्किल आरोपी का सुराग लगाया जिसकी लोकेशन जयपुर होटल में पायी गई जिसके बाद छर्च थाना प्रभारी योगेंद्र सेंगर सहित पुलिस बल रवाना हुए और लोकेशन के आधार पर दबिश दी और मौके से मुख्यारोपी शैतान सिह जाट उम्र 40 निवासी मुङोता को दबोचा ओर न्यायालय पेश किया।

जहा न्यायालय ने 1 दिन की रिमांड पर भेजा।


 *25 लाख के कर्ज़ चुकता करने अफीम की खेतीं उगाई* 

बता दे कि पोहरी अनुभाग में पहली बार अफीम की खेतीं उगाने का मामला सामने आया जिसके बाद पुलिस-प्रसाशन चौक उठा और खेतीं पकने से पूर्ब  ही पकड़ी। जहा वता दे कि पुलिस ने मुख्यारोपी शैतान सिह जाट को दबोचा जिसके बाद इस मामले से पर्दा उठा।

बता दे कि आरोपी जाट पोहरी-बैराड़ सहित अन्य क्षेत्र में बोरिंग मशीन चलवाता था जिसमे आरोपी पर करीब 25 लाख रुपये का कर्ज हो गया उस कर्ज से जल्दी मुक्तिपाने उसके दिमाग मे अफीम की खेतीं उगाने की उपज सूझी जहा आरोपी ने कछार के जंगल मे गुमराह कर अफीम की खेतीं की लेकिन पुलिस ने उसके मंसूबो पर पानी फेर दिया।


इनकी रही सराहनीय भूमिका

बता दे कि मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था बाबजूद उपनिरीक्षक अरविंद चोहान, छर्च थाना प्रभारी योगेंद्र सेंगर सहित आरक्षक अवधेश शर्मा,आरक्षक दीपक राठौर,आरक्षक जितेंद्र गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही है।

*अफीम मामले में फरार मुख्य आरोपी को उनि अरविंद चौहान ने जयपुर से दबोचा* पुलिस ने आरोपी को न्यायालय किया पेश  *अफीम मामले में फरार मुख्य आरोपी को उनि अरविंद चौहान ने जयपुर से दबोचा*     पुलिस ने आरोपी को न्यायालय किया पेश    Reviewed by Bhaiya quazi on 21:39 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.