बैराड़- खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र के ग्राम खोदा की है। जहां रविवार को अज्ञात कारणों के चलते एक टपरिया में आग लग गई। जहां आनन-फानन में ग्रामीणों ने फायरबिग्रेड को सूचना दी जिस पर फायरबिग्रेड चालक कैलाश धाकड मौके पर पहुचे ओर बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस आगजनी में टपरिया में रखा गेहूं चना और खाने पीने के सामान सहित नगदी जलकर राख हो गया। आगजनी में 1 लाख रुपये का नुकसान हो गया है।
इस मामले की सूचना पीडित ने पुलिस थाना बैराड में की। जहां पुलिस ने आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार कल्याण पुत्र झरवतिया उम्र 40 साल निवासी खोदा की टपरिया में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिसके चलते उसकी टपरिया में रखा 5 क्विंटल गेंहू,3 क्विंटल चना,7 क्विंटल चना सहित खाने पीने का सामान जलकर राख हो गए।
जहा आगजनी में 1 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। पुलिस ने आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
Reviewed by Bhaiya quazi
on
20:47
Rating:

No comments: